फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंदी की हत्या में आया मोड़, हार्ट अटैक से हुई थी मौत

Sun, 20 Jul 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पिटाई कर बंदी की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। ऐसे में मारपीट के वक्त अटैक आने का अनुमान लगया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को बिजनौर जेल में बंद उधमसिंह नगर के थाना काशीपुर के गांव माजरा निवासी आशू चौहान पुत्र महावीर सिंह और अमरोहा के गैंगस्टर बंदी जाकिब बीच मारपीट हुई। जाकिब ने जमकर आशू की पिटाई की। जिसमें हालत बिगड़ने के कुछ देर बाद ही आशू की मौत हो गई थी। मामले में जेलर की ओर से जाकिब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कराया गया। शनिवार देर रात डीआइजी जेल कुंतल किशोर भी बिजनौर जेल पहुंचे और घटना के संबंध में जांच की। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर डीके फाउंडेशन आफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने बंदी आशू चौहान की हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में शिकायत की है। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सलाहउद्दीन, जिला प्रभारी शम्सुद्दीन खान सौपाल सिंह, नरेश कुमार आदि ने बंदी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें