फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शेरकोट में एनएच-74 पर हादसों का खतरा, उचित व्यवस्थाओं की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। नगर के हरेवली तिराहे पर स्थित एनएच-74 का चौराहा बेहद व्यस्त है। यहां रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप्स की कमी है। ऐसा न होने के कारण आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं। राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रख लोगों ने प्रशासन से उचित व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन

राजीव, सोनू चौहान, कमलेश प्रजापति और राजू महाशय का कहना है कि चौराहे पर यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। फुट ओवर ब्रिज के बावजूद खतरा बरकरार है। रामसाहवाला अड्डे पर स्थित एनएच-74 का फुट ओवर ब्रिज भी समस्या का कारण बना हुआ है। सर्विस रोड पर लगी रेलिंग के खुले होने के कारण लोग फुट ओवर ब्रिज का उपयोग नहीं कर रहे हैं। हाईवे पार करने के लिए सीधे सड़क पर उतरते हैं।
धामपुर में दुर्गा विहार कॉलोनी से बाईपास फोरलेन पर दोनों और सर्विस रोड नहीं है। ऐसा न होने से लोगों को अपने गांवों में जाने के लिए भारी दिक्क्त होती है। उन्हें अपने गांवों में जाने को कई किमी दूर बने कटों से घूम कर जाने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें