फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना मार्ग का फाटक बंद होने बाईपास पर लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दिनों के बाद खोला गया चक्कर रोड सेंट मेरीज के निकट वाला रेल फाटक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। चक्कर मार्ग सेंट मेरीज के पास वाला रेलवे फाटक दो दिनों के बाद खुल जाने से शहर को जाम से छुटकारा मिला। मगर, चक्कर रोड पर जाम लगा रहा।
शुक्रवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए बिजनौर नगीना मार्ग का रेलवे फाटक बंद कर दिया गया। ऐसे में नगीना की ओर से आने वाले वाहन चक्कर रोड होते हुए बिजनौर में दाखिल हुए। बता दें कि पिछले दो दिनों तक चक्कर रोड वाला रेलवे फाटक मरम्मत के चलते बंद था। इसके चलते नगीना मार्ग से वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में दो दिनों तक शहर के बीच में भयंकर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

हालांकि अब चक्कर रोड का फाटक खुला तो नगीना मार्ग वाला फाटक बंद कर दिया गया। ऐसे में नगीना रोड का ट्रैफिक भी बाईपास चक्कर रोड से निकाला गया। इस वजह से चक्कर रोड जाम के हवाले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें