फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर दुर्गा विहार बाईपास पर जाम ही जाम, गर्मी में लोगों का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर । कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे वन वे किए जाने के कारण बृहस्पतिवार को नगीना मार्ग स्थित दुर्गा विहार बाईपास पर भीषण जाम लगा रहा। घंटे तक जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। लेकिन ट्रेनों के आने के कारण फाटक बंद होने से सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

दरअसल कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारी वाहनों को नगीना चौराहे के स्थान पर दुर्गा विहार बाईपास- प्रयास चौक से निकाला जा रहा है। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद की ओर रवाना होने वाले शिवभक्तों का आवागमन अधिक रहा। दुर्गा विहार बाईपास पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग के समय-समय पर बंद होने के कारण क्राॅसिंग के दोनों ओर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को जाम खुलवाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से मुस्तैदी के साथ पूरा प्रयास किया जा रहा है। फिर भी कांवड़ियों और वाहनों की बढ़ती संख्या को देख व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें