बिजनौर। देहात क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोज शहर में आते हैं। मुख्य रूप से शहर को देहात से जोड़ने वाला यातायात का साधन बसें ही हैं। देहात से पढ़ाई, नौकरी, व्यापार या अन्य कामों के लिए लोग बसों का इस्तेमाल कर ही शहर आते हैं।
दिन ढलने पर जब यात्री वापस आते हैं तो उनको बस की उचित सुविधा नहीं मिल पाती है। साढ़े सात बजे के बाद देहात के लिए किसी भी बस का संचालन नहीं होता है। नगीना, चांदपुर, भागूवाला जैसे मुख्य देहात क्षेत्रों के रूटों पर भी इस समय के बाद यही समस्या बनी रहती है। देर रात आने वाले यात्री इस बात से काफी परेशान है।
यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास विभाग द्वारा किया जाएगा। बसों के समय में यात्रियों की संख्या को देखते हुए बदलाव किया जाएगा। सर्दियों में शाम के समय यात्री नहीं रहते है। जरूरत के हिसाब से हर रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा।
-मुकेश कुमार, स्टेशन इंचार्ज, बिजनौर डिपो