सीकरी बुजुर्ग में उप प्रधानाचार्य के घर में चोरी
नहटौर। गांव सीकरी बुजुर्ग में उप प्रधानाचार्य के घर की ऊपरी मंजिल में घुसकर चोरों ने 29 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवरात सहित करीब ढाई लाख की चोरी कर ली। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
गांव सीकरी बुजुर्ग निवासी सुशील कुमार त्यागी नहटौर के एसएनएसएम इंटर कालेज में उप प्रधानाचार्य है। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के साथ घर की नीचे की मंजिल में सो रहे थे। रात में चोर उनके घर की दूसरी मंजिल की खिड़की का जंगला तोड़कर कमरे में घुस गए। सेफ अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 29 हजार रुपये की नगदी, सोने की चार चूड़ी, चार जोड़ी कुंडल, छह जोड़ी चांदी की पायल व एक मोबाइल सहित करीब ढाई लाख का समान चोरी कर ले गए। चोर पड़ोस के गांव दरबारपुर के खेत में सामानों के खाली पर्स आदि छोड़कर चले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है।