फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौनिया गांव में दो घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम रौनिया में चोरी की घटना की जांच करता डॉग स्क्वायड। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। रौनिया गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी समेत लाखों की चोरी कर ली। मंगलवार रात्रि चोरों ने बलवीर सिंह व उनके भतीजे विपिन सिंह के घरों को निशाना बनाया और अलमारी व संदूकों में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार की नगदी समेत लगभग सात लाख की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी परिजनों को सुबह हुई जब उन्होंने घर की अलमारी व संदूकों के ताले टूटे हुए देखे। चोरी की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड व फोरोंसिक टीम को बुलाया। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद त्यागी का कहना है कि मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें