नगीना। रेल की पटरी से एक महिला का शव मिला। मृतका की शनाख्त उसके बैग से मिले आधार कार्ड से हुई। जीआरपी इंचार्ज बॉबी कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार दुपहर पौने दो बजे कोतवाली फाटक के पास किसी महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर मृतका के पर्स से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान नगर के मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी सुषमा वर्मा 45 वर्ष पत्नी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शनाख्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि महिला का अपने पति से मन मुटाव चल रहा था। मृतका महिला के दो जवान बेटे हैं।दोनों बाहर पढ़ रहे हैं।