संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर / चंदक। मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम तैयबपुर क़ाज़ी (काज़ीवाला) गांव में सीआरपीएफ के जवान के बंद पड़े एमकान में चोरों ने सामान चोरी कर लिया। चोरघर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर लिए। चोर घर में रखी लाइसेंसी बंदूक छोड़ गए, किंतु 15 कारतूस भी साथ ले गए। काज़ीवाला निवासी नरेंद्र सिंह राणा फौज सीआरपीएफ में जम्मू कश्मीर में तैनात है। कुछ समय पूर्व उनकी पत्नी का स्वर्गवास हो गया था। दो बच्चे बिजनौर में अपनी बुआ के पास रहते हैं। गांव का मकान बंद पड़ा हुआ था।
बुधवार की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर घर में रखी लाइसेंसी बंदूक छोड़ गए, किंतु 15 कारतूस भी साथ ले गए। परिजनों ने बताया घर का सारा सामान सोने चांदी के आभूषण भी ले गए। जानकारी पुलिस को दे दी गई है।