फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर थियेटर कलाकार ने लिए सात फेर

विज्ञापन
दुल्हन संग शादी की रस्मे अदा करते धामपुर निवासी थियेटर कलाकार पंकज लोचन। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
लॉकडाउन में ही थियेटर कलाकार ने लिए सात फेरे
विज्ञापन

धामपुर। लॉकडाउन के चलते एनएसडी पास आउट थियेटर कलाकार पंकज लोचन ने सोशल डिस्टसिंग का पालन करते हुए सात फेरे लिए।
पंकज लोचन धामपुर के मोहल्ला काहरान निवासी है। वह दिल्ली से एनएसडी पास आउट है। वर्तमान में थियेटर कलाकार है। चार मई को इनकी नजीबाबाद में जगदीश बिहार कालोनी में प्रियंका के साथ शादी हुई है। बताया कि लॉकडाउन के चलते उनकी बारात में परमिशन से केवल तीन ही बाराती नजीबाबाद में गए थे। दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 10 लोग शामिल रहे। बारात ले जाते वक्त उन्होंने कार को सैनिटाइजर किया और फिर उन्होंने और उनके साथ बरातियों ने सैनिटाइजर से कई बार हाथों को सैनिटाइज किया। मुंह पर सभी मास्क लगाए रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी की सभी रस्मों को पूरा करने के बाद वह दुल्हन लेकर धामपुर आए। बताया गया कि उनकी शादी में केवल तीन ही व्यक्ति शामिल रहे। उनके बड़े भाई पवन कुमार संगम भी थियेटर कलाकार है। पिता जानकी शरण शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें