वायु सेना में भर्ती होने वाला बिजनौर का विराट अग्रवाल।
- फोटो : BIJNOR
जिले के युवाओं ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
बिजनौर। जिले के युवाओं ने कड़ी मेहनत के बल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सेना में उच्च पदों पर धमाल मचाया है। ऐसे युवाओं से उनकी सफलता के बारे में जानकारी की गई।
नगर के मोहल्ला वैदिक विहार कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता सुशील कुमार जिंदल और शिक्षिका नीलम अग्रवाल के पुत्र विराट अग्रवाल का हैदराबाद एयर फोर्स में एडमिनिस्ट्रिेटिव डिपार्टमेंट के लॉजिस्टिक ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। सुशील ने बताया कि एयर फोर्स में परमानेंट और शार्ट कमिशन होते हैं। विराट ने कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के बलबूते परमानेंट कमिशन के तहत वायु सेना में स्थान पाया है। उसने फिलहाल में ही छह जनवरी को ज्वाइन किया है। विराट शुरू से ही होनहार रहा है। सेंट मेरी में कक्षा दसवीं में स्कूल टॉपर और एएन इंटरनेशनल में टॉपर 12 वीं का टॉपर रहा। उसने कानपुर के एचबीटीआई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। इसके बाद नोएडा की आधार कार्ड डेवलमेंट करने वाली कंपनी में काम किया था। एक साल तक उसकी ट्रेनिंग होगी। वहीं, भरत विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता रविंद्र कुमार के पुत्र अमित चौहान ने नेवी में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नौकरी पाई। अमित के अनुसार उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल से हासिल की। शुरू से ही सेना में भर्ती होकर भारत माता की सेवा करने का जज्बा था। इसी के लिए अमित ने दिन रात जीतोड़ मेहनत कर करीब दस माह पहले भारतीय नेवी में सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। फिलहाल वह गाजियाबाद में तैनात हैं।