बिजनौर में ट्रक के नीचे फंसा युवक
- फोटो : BIJNOR
ट्रक के नीचे फंसा युवक एक घंटे बाद जिंदा निकला
बिजनौर। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...। यह कहावत उस वक्त चरितार्थ हो गई जब ट्रक के नीचे फंसा युवक एक घंटा बाद जिंदा निकल आया। हालांकि पहिए के नीचे पैर फंसा होने के कारण उसे चोट आई है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार की देर रात लगभग नौ बजे मालती नगर कॉलोनी निवसी 30 वर्षीय आदित्य बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ पौड़ी हाईवे रोड पर मित्तल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक के नीचे वह बाइक सहित जा घुसा। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक रोक दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक ट्रक के नीचे फंस गया था। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ट्रक के नीचे से निकाला। युवक को ट्रक से निकालने में करीब एक घंटे का वक्त लगा। हालांकि युवक के पैर में गंभीर चोट लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।