फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर पर ही बना दी सैनिटाइजर मशीन

विज्ञापन
बिजनौर के गांव लड़ापुरा में बनाई गई सेनेटाइजर मशीन को दिखाते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
युवक ने घर पर ही बना दी सैनिटाइजर मशीन
विज्ञापन

गजरौलाशिव। एक युवक ने घर पर ही सैनिटाइजर मशीन बना दी है। मशीन में एक व्यक्ति को तीन से चार सेकेंड में ही सैनिटाइज किया जा सकता है।
गांव लडापुरा निवासी मुस्तकीम लॉकडाउन के दौरान अपनी मां की दवाई लेने बिजनौर में एक मेडिकल पर गया था। वहां लोग सैनिटाइजर खरीद रहे थे। मुस्तकीम को नहीं पता था कि यह क्या होता है। लोगों ने उसे मशीनों के बारे में बताया। मुकीम ने गांव में आकर मशीन बनाना शुरू कर दी। उसने ऐ गेटनुमा ढांचा बनाया। जिसमें 24 वाट की तीन मोटर लगाईं। फव्वारा लगाकर उसे 20 लीटर के पानी के टैंक से जोड़ा। मशीन बनाने में तीन से चार दिन लग गए। मुस्तकीम ने बताया कि मशीन बनाने में 36 हजार रुपये की लागत आई है। मशीन से दो दिन में करीब 500 लोगों को सैनिटाइज किया जा चुका है। गांव वालों ने आपस में ही रुपये एकत्र कर सैनिटाइजर खरीदा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मशीन की मदद से गांव में कोरोना को नहीं घुसने देंगे। मशीन बनाने में इस्तकार, अबरार अहमद, शकील आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें