फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Thu, 24 Apr 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा हिदायतपुर निवासी सचिन कुमार (32) नगीना-रायपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे रेलवे पटरी पर बैठा था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि करीब डेढ़ बजे दुर्गयान अमृतसर से हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आई तो सचिन उसके आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सचिन घर से बिजनौर दवाई लेने जाने की बात कहकर निकला था। वह ट्रेन के आगे कैसे आ गया, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। पुलिस का कहना है कि सचिन के एक हाथ पर उसके परिवार का मोबाइल नंबर लिखा था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मरने से पूर्व उसने अपने हाथ पर मोबाइल नंबर लिखा होगा। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि सचिन मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें