फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक ने दुपट्टे का फंदा बनाकर छत से लटक कर की आत्महत्या

विज्ञापन
अफजलगढ़ के मोहल्ला चिरंजीलाल में युवक के आत्महत्या करने पर गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
- देहरादून में रहकर दर्जी का काम करता था युवक, बुधवार रात लौटा था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। नगर के मोहल्ला चिरंजीलाल निवासी मोहम्मद शौकीन (25) पुत्र अब्दुल हमीद ने बृहस्पतिवार की दोपहर दुपट्टे का फंदा गले में डालकर छत के कुंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

मृतक की बहन रिहाना ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद शौकीन देहरादून में दर्जी का काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष बाद वह बुधवार की रात करीब नौ बजे अफजलगढ़ आया था। उसने बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया था, जिस पर रिहाना ने उससे आधार कार्ड मांगते हुए सुबह एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाने की बात कही। रिहाना के अनुसार शौकीन ने कहा कि उसके पास आधार कार्ड नहीं है। इसके बाद वह रात करीब एक बजे खाना खाकर कमरे का दरवाजा बंद कर सो गया। उससे पहले उसने बताया था कि वह अब देहरादून नहीं जाएगा। वह यह कहकर सोया था कि सुबह मजदूरी पर जाएगा, इसलिए उसे बृहस्पतिवार की सवेरे उठा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहाना का कहना है कि जब वह उसे सुबह उठाने गई तो कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसे लगा कि वह गहरी नींद में सोया है। दोपहर करीब 12 बजे तक भी उसके नहीं उठने पर आशंका हुई। दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो वह छत से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर सीओ राजेश सिंह सोलंकी तथा थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे। मृतक अविवाहित था। उसका एक भाई और चार बहनें हैं। दूसरा भाई पानीपत में रहकर काम करता है। सभी बहनों की शादी हो गई है। बहन रिहाना फिलहाल मायके में रह रही है। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक नशे का आदी था। संभवत: किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें