रेहड़। रेहड़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को रेहड़ के प्राचीन माता मंदिर के समीप स्थित गुरुद्वारे के पीछे बाग में मजदूरों ने एक युवक को गले में रस्सी से फांसी लगाए लटके देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके जाकर तथ्य एकत्र किए।मृतक की पहचान रेहड़ निवासी बंटी (20) पुत्र धर्मपाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बंटी पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था तथा छोटे-मोटे काम कर अपना खर्च चलाता था। परिजन भी खेतों में गेहूं की कटाई में लगे थे। बंटी सोमवार सुबह पांच बजे परिजनों से पासपोर्ट के सिलसिले में बरेली जाने के लिए कहकर घर से निकला था। बंटी के पिता बीमारी के चलते एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।