फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर में यज्ञ करने से ही संस्कारवान बन सकेगी युवा पीढ़ी

Sun, 11 Jun 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंत्रोंच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर मंगल कामना की
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। युवा पीढ़ी में बढ़ रही चरित्रहीना समाज को गलत दिशा में लेकर जा रही है। बच्चों और युवाओं को संस्कारवान बनाना बेहद जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब घर-घर में हवन होगा। यह बात गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री यज्ञ के दौरान साधकों ने कही। उधर, कोतवाली देहात के दयानंद इंटर कॉलेज में भी आर्य समाज की ओर से यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर मंगल कामना की गई।
रविवार को गायत्री शक्ति पीठ में व्यास पीठ पर विराजमान गायत्री साधक इंद्र देव शर्मा और हुकुम सिंह शास्त्री ने अमित कुमार को यज्ञोपवीत धारण कराया। यज्ञोपवीत धारण करने के नियमों और मर्यादा का पालन करने पर जोर दिया। यज्ञ में यजमान ज्ञान वीर सिंह सपत्नीक रहे। शक्ति पीठ के व्यवस्थापक बिजेंद्र राठी, प्रेमप्रताप सिंह, इंजीनियर रामपाल सिंह, अशोक भटनागर, रामपाल सिंह, सरिता रानी, ओम पाल सिंह, सुरेश कुमार, प्रदीप भटनागर आदि ने हवन में आहुतियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली देहात के दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित यज्ञ से पूर्व ईश्वर वंदना की गई। साथ ही शांति पाठ करते हुए विश्वशांति की कामना की। इस दौरान प्रबंधक अमन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राजेश विश्नोई, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें