फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टैंट लगा रहे दो युवकों की करंट से मौत

Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रायपुर सादात के गांव नांदकार में हुआ हादसा
विज्ञापन

- एक जनप्रतिनिधि के पौत्र के नामकरण का था कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/ रायपुर सादात (बिजनौर)। गांव नांदकार में एक समारोह में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। एक बैंक्वेट हॉल में मजदूर टैंट लगा रहे थे। इसी दौरान दो युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए।
नगीना देहात के गांव नांदकार में एक जनप्रतिनिधि के पौत्र का नामकरण कार्यक्रम था। बिजली व्यवस्था के लिए टैंट स्वामी बिजली एवं वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेनरेटर व्यवस्था कर रहा था। गांव चुंडैली निवासी 24 वर्षीय पंकज उर्फ अशोक और गांव नांदकार निवासी 23 वर्षीय दीपू गांव नांदकार के बैंक्वेट हॉल में नामकरण समारोह के लिए टैंट लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी दौरान उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से लोहे का पाइप छू गया। जिससे नांदकार निवासी दीपू करंट की चपेट में आ गया। उसके साथी पंकज ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। दोनों घायलों को तत्काल एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करंट से दो युवकों की मौत होने से गांव नांदकार में कोहराम मच गया। दोनों की मौत की सूचना मिलने से युवकों के परिवारों में मातम छा गया।

नगीना देहात थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। वह पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें