फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद में वरिष्ठ पत्रकार भारेंद्र शर्मा को सम्मानित करते मीडियाकर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
‘समाजहित के प्रति समर्पित रही है लेखनी’
विज्ञापन

नजीबाबाद। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ने समाज हित में दायित्वों और अपेक्षाओं को निष्ठा के साथ पूरा किया है। वरिष्ठ मीडियाकर्मी भारेंद्र शर्मा ने पत्रकारिता दिवस पर यह बात कही।
ड्वाकरा हॉल में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान समारोह और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मीडियाकर्मियों की ओर से वरिष्ठ पत्रकार भारेंद्र शर्मा, एमसी कश्यप, डॉ.आफताब नोमानी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इरफान अंसारी, जफर जैदी, राजपाल सिंह, अवधेश शर्मा, नवाब अली, जकी मलिक, शादाब जफर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों ने पत्रकारिता के चुनौती भरे दौर में सकारात्मक सोच के साथ समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष एपी नारायण सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुनील चौधरी, जिलाध्यक्ष मो.हाशिम, शहजाद नोमानी, अशोक गुप्ता सहारनपुर आदि ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की आजादी से आज तक राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें