फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साल का सबसे भयंकर कोहरा, सुबह शून्य रही दृष्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी में जनमानस ठिठुर गया। शुक्रवार को भी पूरे दिन लोगों की ठंड से कंपकंपी छूटती रही। सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृष्यता शून्य रही। यह इस सीजन का सबसे भयंकर कोहरा रहा। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में अधिक परेशानी हुई। आगामी एक सप्ताह मौसम खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह घने कोहरे में ऐसा लगा मानों कोई धुएं का गुब्बार हो। इस दौरान सर्वाधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई। सामने से आ रहे वाहन भी नजर नहीं आए। हॉर्न बजाकर और फॉग लाइट जलाते हुए लोग घने कोहरे में अपने गंतव्य की ओर निकले। वहीं, सर्दी अधिक होने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया।
दोपहर बाद करीब दो बजे हल्की धूप निकल आई लेकिन शीतलहर के आगे धूप बेअसर रही। बुजुर्ग और बच्चे अधिक परेशान हुए। हाथ-पैर की अंगुलियां सुन्न रहीं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि तापमान में गिरावट होने से अधिक सर्दी सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें