फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर: मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के गड्ढों को भरने का काम हुआ चालू

Sat, 01 Oct 2022 05:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

अमर उजाला ने बिजनौर बैराज मार्ग के गड्ढों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अफसरों की नींद टूटी और गड्ढों के भरने का काम चालू करा दिया। 
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर छपने के बाद बिजनौर-बैराज रोड पर गड्ढे भरते श्रमिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर से बैराज तक सड़क की हालत बेहद खराब हो गई थी, जगह-जगह गड्ढों से सफर करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन शुक्रवार को अमर उजाला में इस समस्या की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नेशनल हाईवे प्राधिकरण की नींद टूट गई। एनएचएआई ने गड्ढों को भरने का काम चालू कराया। हालांकि अभी डामर की एक परत डाला जाना बाकी है।

विज्ञापन


शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने बिजनौर बैराज मार्ग के गड्ढों की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसका असर ये हुआ कि शुक्रवार की दोपहर से ही हाईवे के गड्ढे भरे जाने लगें। बता दें कि मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे फोरलेन किया जा रहा है, लेकिन बहसूमा से बिजनौर तक सड़क का हिस्सा हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य में फंसा हुआ है। जिसकी वजह से यह फोरलेन बाद में होगा।
 
यह भी पढ़ें: रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय मीरापुर से गंगा बैराज से होते हुए बिजनौर तक सड़क की हालत बेहद खस्ता हो गई थी। बिजनौर से बैराज तक सड़क में इतने गड्ढे कि गिनती भी न कर पाएं। दो दो फीट गहरे गड्ढे हो गए थे। हालांकि सालभर में चार बार इन्हें भरा जा चुका है, फिर भी गड्ढे लगातार बनते रहते हैं। अब शुक्रवार को हाईवे को गड्ढामुक्त करने का काम चालू कराया गया। गड्ढों को भरने के बाद एक परत और डाली जाएगी।

यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें