फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हुए हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार

Sat, 01 Dec 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के भागूवाला क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भागूवाला में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक मासूूम सहित दंपती की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में कार सवार दंपती को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती। सड़क हादसे में एक साथ पूरा परिवार ही उजड़ गया।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गांव उब्बनवाला निवासी भरत सिंह का 35 वर्षीय पुत्र आशीष अपने परिवार के साथ हरिद्वार में मजदूरी करता था। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी शिवानी और बेटे लड्डू के साथ  बाइक से ससुराल सिसौना से रोशनाबाद जा रहा था। भागूवाला पुलिस चौकी के निकट कार और बाइक में आमने-सामने किसी वाहन को बचाते समय टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार महिला को नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंगहोम पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। मंडावली थाना प्रभारी राजीव त्यागी ने बताया कि कार में सवार अमरोहा के धनौरा मंडी निवासी संदीप कुमार और उसकी पत्नी शिवानी गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया।
वही, नजीबाबाद तहसील के गांव उब्बनवाला निवासी भरत सिंह के परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। उसका पुत्र आशीष कुछ   समय अपने परिवार के साथ हरिद्वार के रोशनाबाद में रहकर मजदूरी कर परिवार पाल रहा था। आशीष    बाइक से अपनी पत्नी आरती और दो वर्षीय पुत्र लड्डूू के साथ ससुराल सिसौना आया हुआ था। आशीष अपनी परिवार बाइक से लेकर रोशनाबाद के लिए करीब 12 बजे रवाना हुआ था। आशीष का पूरा परिवार सड़क हादसे में खत्म होने से उसके पैतृक गांव उब्बनवाला में मातम छाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें