फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के गेहूं क्रय केंद्र व बाजार कर रहा गेहूं का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरकारी 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर/अफजलगढ़। बार-बार मौसम खराब होने से गेहूं कटाई, थ्रेसिंग का कार्य में देरी आई है। परंतु दो दिन से तेज धूप तापमान बढ़ने से गेहूं कटाई व थ्रेसिंग का कार्य तेज हुआ है। जिले में खाद्य विभाग, पीसीएफ और भारतीय खाद्य निगम की ओर से करीब 50 गेहूं खरीद केंद्र खुले हैं। इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अब किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। बाजार में भी गेहूं का दाम 2400 से 2450 तक ही चल रहा है। कटाई व थ्रेसिंग कम होने की वजह से बाजार व क्रय केंद्र गेहूं का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


- बोले किसान, केंद्र पर नहीं पहुंचा बारदाना
अफजलगढ़ क्षेत्र में बड़े क्षेत्रफल में गेहूं की बुवाई होती है। वहां गेहूं खरीदारी भी ज्यादा है। किसान रमेश चंद्र शेखावत तथा देवेन्द्र कौशिक का कहना है कि गेहूं क्रय केंद्र खुल गए, लेकिन गेहूं तौल आरंभ नहीं हुई। केंद्र पर बारदाना भी नहीं पहुंचा है। बाजार में गेहूं करीब 24 सौ रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है। किसानों का कहना है कि केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उधर एसएमआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर किसान को बैठने के लिए बेंच व कुर्सी तथा पीने के लिए पानी आदि व्यवस्था की गई है। केंद्र पर बारदाना पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें