फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के तौल लिपिकों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर तौल लिपिकों का धरना जारी
विज्ञापन

फोटो-04एनजेडबी06आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल के तौल लिपिकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर मिल अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर तौल लिपिकों ने रोष व्यक्त किया।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के तौल लिपिकों ने शनिवार को भी गांव असलमपुुर जोझा के पास धरना दिया। तौल लिपिकों कंपनी वेज में लेकर परमानेंट करने, वर्षों से कार्यरत लिपिकों का वेतन बढ़ाने, गन्ना तौलने के बाद गन्ना घटने या बढ़ने की जिम्मेदारी चीनी मिल द्वारा लिए जाने, गन्ना तौल कार्य के लिए लिपिकों को बाइक माइलेज देने की मांग की। धरना प्रदर्शन में अंकित वर्मा, साजन कुमार, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, शिवांशु, विपुल कुमार, सुनील चौहान, दिनेश आदि तौल लिपिक शामिल रहे।
विज्ञापन

बरकातपुर चीनी मिल के अन्य स्टॉफ को गन्ना क्रय केंद्रों पर भेजा गया है। सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल जारी है। मिल प्रबंधन की ओर से किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वहीं सरकार के आदेशानुसार तौल लिपिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही है।
विज्ञापन

- विकास पुंडीर, गन्ना महाप्रबंधक, बरकातपुर चीनी मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें