फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कच्चे मकान की दीवार गिरी, दबकर युवक की मौत

Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा के ग्राम अलादीनपुर में कच्चा मकान गिरने से हुई युवक की मौत के बाद जमा भीड़ ग्राम अलादी
विज्ञापन
- गांव अलादीनपुर में हुआ हादसा, सूचना पर पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

- युवक के पिता का पांच वर्ष से आवास योजना में चल रहा है नाम
संवाद न्यूज एजेंसी



स्योहारा (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव अलादीनपुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दब कर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसडीएम व खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। एडीओ पंचायत में सरकार से मिलने वाली आवास योजना का लापसी दिलाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम अलादीनपुर निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद फैसल पुत्र मूर्तजा दोपहर 12 बजे के करीब घर के रसोई के निकट किसी कागज की तलाश कर रहा था कि अचानक मकान की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। जिस कारण उसके सिर में चोट लग गई। आनन-फानन में परिजन उसको अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी, हल्का लेखपाल बिजेंद्र चौहान, एडीओ पंचायत करुणा सिंह, एडीओ दिनेश सिंह, पंचायत सचिव आशीष कुमार मौके पर पहुंचे। एडीओ पंचायत करुणा सिंह ने बताया कि मृतक के पिता का आवास योजना में नाम आया हुआ है। एसडीएम मनोज कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया जिससे मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ मिल सके, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें