फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका परिसर में बन रहे पुस्तकालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका परिसर में बन रहे पुस्तकालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया की निधि से पालिका शिवाजी पार्क में बनाए जा रहे पुस्तकालय का पालिकाध्यक्ष ने दोबारा निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया की निधि 20 लाख रुपये की लागत से पालिका परिसर में पुस्तकालय का निर्माण हो रहा है। रविवार को समिति से जुड़े सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। मानक के अनुरूप निर्माण कार्य न होने पर रोष जताया। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने जेई को मौके पर आकर निरीक्षण के निर्देश दिए थे। पालिकाध्यक्ष के निर्देश के बाद बिजनौर से आए जेई अनुज कुमार ने अपनी देखरेख में पुस्तकालय का निर्माण कराने की बात कही है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी, नगरपालिका के जेई नेपाल सिंह, पुष्पेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें