फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रामीण शोर मचाते रहे, अपनी जगह से नहीं हिला बाघ

Tue, 04 Nov 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर राजौरी के समीप पीली नदी पार करता बाघ श्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव इमरतपुर में दिखाई दे रहा बाघ अब मोहम्मदपुर राजौरी जा पहुंचा। मोहम्मदपुर राजौरी निवासी अतुल, शाहिद व साजिद सोमवार की सुबह पीली नदी पर बैलगाड़ी से रेत लेने के गए थे। वहां बाघ को देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंंने शोर शराबा कर बाघ को भगाने का प्रयास किया लेकिन बाघ अपने स्थान पर खड़ा गुर्राता रहा। सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन बाघ अपने स्थान पर ही डटा रहा। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। बाद में बाघ पास में ही झाड़ियों में चला गया। ग्रामीण इस्लाम, सद्दाम, अतुल, शाहिद, हरपाल, परवीन, साजिद, शकीरा आदि ने वन विभाग को नदी के पास बाघ होने की सूचना दी।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर मिले पगचिह्नों का निरीक्षण किया। इसी बीच बाघ ने गांव निवासी अशोक पाल की भेड़ पर हमला कर जख्मी कर दिया। बाघ की आमद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए पीलीभीत से बुलाए विशेषज्ञ

मोहम्मदपुर राजौरी में शाम को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ओर ड्रोन कैमरे से बाघ को ट्रैप करने का प्रयास किया लेकिन बाघ का पता नहीं लग सका। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बाघ को मच्छमार स्थित पीली नदी के पुल के आसपास देखा गया है। वह पीली नदी को पार कर दूसरी ओर जा रहा था। उसका कुछ ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया। नगीना रेंजर ने बताया की उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बाघ को चिह्नित कर ट्रैंकुलाइज करने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व से डॉ. दक्ष गंगवार को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बाघ ड्रोन कैमरे में ट्रैप नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें