फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्राम प्रधान ने महिला पंचायत सहायक को मारा थप्पड़, अभद्रता का भी आरोप, ये है पूरा मामला

Wed, 11 Jan 2023 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : ग्राम प्रधान ने महिला पंचायत सहायक को थप्पड़ मार दिया। पीड़िता ने अभद्रता का भी आरोप लगाया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में ग्राम पंचायत शाहजहांपुर के प्रधान और उसके भाई ने महिला पंचायत सहायक के साथ मारपीट और अभद्रता की। पंचायत सहायक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत शाहजहांपुर की पंचायत सहायक गांव घोसीपुरा निवासी प्रियंका ने ग्राम प्रधान अक्षय भारती और उसके भाई अमित के खिलाफ मारपीट व अभद्रता करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। प्रियंका का आरोप है कि वह जब पंचायत सचिवालय पहुंची तो उसने ग्राम प्रधान अक्षय भारती से सचिवालय की चाबी मांगी। ग्राम प्रधान ने चाबी देने से इंकार कर दिया और उससे शासन द्वारा जारी वाईफाई डिवाइस घर ले जाने के लिए मांगी।

पंचायत सहायक का आरोप है कि जब उसने डिवाइस घर के लिए देने से इंकार किया तो ग्राम प्रधान ने उसे थप्पड़ जड़ते हुए अभद्रता की। इसी बीच ग्राम प्रधान का भाई अमित भी वहां आ गया। उसने भी अभद्रता करते हुए उसकी गर्दन पकड़कर उसे पंचायत सचिवालय से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: छाया रहा घना कोहरा, सर्दी से नहीं राहत, दिल्ली रोड पर सड़क धंसने से मचा हड़कंप
विज्ञापन


वहीं पंचायत सहायक ने इस संबंध में जिले के अधिकारियों को भी अवगत कराते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान इससे पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शौचालय पर नियुक्त महिला मेठ से भी दुर्व्यवहार कर चुका है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur News: पैसा हड़पने के मामले में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें