फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर: कार पार्किंग पर लगी सील खुलवाकर वाहनों को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। विनियमित क्षेत्र की टीम ने अवैध संचालित कार पार्किंग के गेट पर लगी सील को हटवा कर उसके भीतर खड़े कई लोगों के वाहनों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद ने बताया कि एसबीडी कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल गबन के आरोप में 26 अक्तूबर से जेल में बंद हैं। उनके द्वारा मोहल्ला बंदूकचियान में अपने बंद क्रशर की जमीन में अवैध कार पार्किंग चल रखी है। शिकायत पर एसडीएम के आदेश पर 14 नवंबर को कार पार्किंग को सील कर दिया। उस समय छह लोगों की कारें और दो बाइके अंदर रह गईं थीं। लोगों ने वाहनों को बाहर निकलवाने के लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आग्रह किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर मंगलवार को उन्होंने विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता नेपाल सिंह और लिपिक योगेंद्र सिंह के साथ पुलिस मौजूदगी में गेट पर लगी सील को खोल सभी के वाहनों को बाहर निकलवाने के बाद पहले की तरह से सील कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें