फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल को किया नमन

Mon, 26 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई।

कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का संकल्प लेते हुए अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया। इसके साथ ही पंडित के आदर्शों को अपनाकर समाजसेवा को प्रेरित किया गया।रविवार को पार्टी  कार्यालय पर कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी, राम मोहन अग्रवाल, बालेश्वर प्रसाद, चंद्रवीर गहलौत व हरजिंदर कौर ने कहा कि देशवासियों को उनके आदर्शों को अपना चाहिए। नीरज शर्मा, मायापाल, मानव सचदेवा, डा.मधु सिंह, दिनेश केसरिया, सुभाष बालियान अदि मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व नगराध्यक्ष दीपक गर्ग मोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया। यहां बलदेव सिंह, सविता शर्मा, अमित ठाकुर, संजय त्यागी, दीक्षांत अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, नीरज सैनी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

उधर, शादीपुर में आरएसएस के खंड मिलन प्रमुख डा. भरत सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने देश को नई विचारधारा प्रदान की है। लाला महेश चंद गुप्ता, नृपेंद्र मौर्य, अनिल गुप्ता, गोविंद,  रामकुंवर कश्यप, सनी वर्मा, लक्षेंद्र शर्मा व विजय सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, नहटौर में विधायक ओमकुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें