फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन गिरने से बचाई तो पीठ थपथपाई

Sun, 07 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में नजीबाबाद में कोटद्वार ब्रांच लाइन के जर्जर पुल का स्पॉन गिरने के बाद दुर्घटना टालने वाले  दो ट्रैक मैन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अजित सिंह की उपस्थिति में रेलवे की डीआरयूसीसी की ओर से डीआरएम मुरादाबाद प्रमोद कुमार ने नजीबाबाद के ट्रैक मैन नवीन कुमार और जलील अहमद को  सम्मानित किया। उन्होंने दोनों कर्मचारियों की पीठ थपथपाकर सक्रियता के लिए प्रशंसा की। सम्मान समारोह में मीडिया की ओर से रेलवे पुल को खतरा होने के बारे में  एक माह पूर्व अवगत कराने के बावजूद कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी की गई, तो डीआरएम ने कहा कि  तकनीकी विशेेषज्ञ प्रकरण की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी। 23 जुलाई को कोटद्वार ब्रांच लाइन पर सुकरो नदी के पुल के  पिलर ढहने के चंद मिनट बाद गुजरने वाली             मसूरी एक्सप्रेस को अपनी सूझबूझ से गिरने से बचाया था। डीआरयूसीसी के सदस्य हाजी इकराम अंसारी, सरिता अग्रवाल और आफताब अहमद की ओर से सम्मान समारोह आयोजित की गई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें