मंडावली के आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर में विद्यार्थियों को अमृत महोत्सव की जानकारी देते शिक्?
- फोटो : NAZIBABAD
विद्यार्थियों को दी राष्ट्रभक्ति की सोच
बिजनौर, मंडावली/नांगलसोती। आर्य सुगंध संस्थान मुस्सेपुर और नूतन इंटर कालेज तिसोतरा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास और देश के महानवीरों व क्रांतिकारियों की जानकारी दी।
आर्य सुगंध मुस्सेपुर में प्रधानाचार्या गर्जना आर्य की अध्यक्षता में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता भूपेंद्र राजपूत ने कहा कि देश का इतिहास शूरवीरों और क्रांतिकारियों भरा है। भगत सिंह, खुदीराम बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी सहित अनेक क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से संघर्ष कर देश को आजादी दिलाई। कई क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया, तब जाकर हमें आजादी का वातावरण मिला। उन्होंने विद्यार्थियों राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने और उच्ची शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करने का आह्वान किया।
उधर, नूतन इंटर कालेज तिसोतरा में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता गगन कर्णवाल ने विद्यार्थियों को आजादी के लिए के अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की जानकारी दी।