फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छह जनवरी तक खत्म हो जाएगा निकायों का कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
छह जनवरी तक खत्म हो जाएगा निकायों का कार्यकाल
विज्ञापन

बिजनौर। शहरों की मौजूदा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, इनके कार्यकाल के बस कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। छह जनवरी तक जिले में 11 नगर पालिकाओं और सभी नगर पंचायतों के बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। हालांकि सिर्फ नगीना का ही इनके दो दिन बाद आठ जनवरी को कार्यकाल खत्म होगा। आठ पालिकाओं का एक साथ छह जनवरी को कार्यकाल समाप्त होना है।
निकाय चुनाव को लेकर मामला हाईकोर्ट में भी उलझा हुआ है। बीस दिसंबर की तारीख आरक्षण की सुनवाई पर लगी है। हालांकि बाकी सभी तैयारियां चल रही है। वार्ड आरक्षण पर आपत्तियों का निपटारा किया जा चुका है। अब शासन को आरक्षण की अंतिम सूची जारी करनी है। इसके साथ ही चुनाव की अधिसूचना जारी होना बाकी रह गया है। इसके इतर शहरों की मौजूदा सरकार के कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। शासन स्तर से यह निर्देेश जारी किए जा चुके हैं कि बोर्ड की पहली बैठक को आधार मानते हुए मौजूदा बोर्ड का कार्यकाल खत्म समझा जाएगा। इसके बाद तैनाती होगी प्रशासकों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर में छह जनवरी को पहली बैठक हुई
बिजनौर नगर पालिका की ही बात करें तो यहां पर शपथ 12 दिसंबर को हुई थी जबकि पहली बैठक छह जनवरी को हुई थी। जिसके चलते अब छह जनवरी को ही कार्यकाल समाप्त होगा। जिले में आठ नगर पालिकाओं का कार्यकाल एक साथ एक दिन छह जनवरी को समाप्त होगा। सिर्फ नगीना ही ऐसी पालिका है, जिसका सबसे बाद में आठ जनवरी को कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। नगर पंचायतों की बात करें तो सबसे बाद में 11 जनवरी को बढ़ापुर नगर पंचायत का कार्यकाल समाप्त होना है।
इन तारीखों को खत्म होगा कार्यकाल
निकाय तारीख
बिजनौर छह जनवरी
स्योहारा छह जनवरी
नहटौर पांच जनवरी
हल्दौर 29 दिसंबर
किरतपुर छह जनवरी
नगीना आठ जनवरी
नजीबाबाद छह जनवरी
धामपुर छह जनवरी
चांदपुर छह जनवरी
अफजलगढ़ 29 दिसंबर
शेरकोट छह जनवरी
नूरपुर छह जनवरी
जलालाबाद 26 दिसंबर
साहनपुर 26 दिसंबर
बढ़ापुर 11 जनवरी
झालू 22 दिसंबर
सहसपुर छह जनवरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें