फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों की तनख्वाह बढ़ाई जाएं : मलूक नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों की तनख्वाह बढ़ाई जाएं : मलूक नागर
विज्ञापन

बिजनौर। लोकसभा सीट बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने संसद के सत्र उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की तनख्वाह बढ़ाकर दूसरे शिक्षकों के बराबर किए जाने की मांग की। सांसद ने कहा कि वर्ष 2015 में समायोजन के बाद इनकी तनख्वाह 38,500 रुपये हो गई थी। 2017 में कानूनी और राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद इनको हटा दिया गया। फिर शिक्षामित्र के तौर पर यह कार्य कर रहे हैं। इनकी तनख्वाह केवल 10 हजार रुपये रखी गई। तब से अब तक अगर सरकार की बढ़ी हुई महंगाई माने तो भी वह कम से कम डबल बैठती है। यह दूसरे साथियों की तरह ही पढ़ाते हैं और उतना ही समय लगाते हैं। उनको 60 हजार रुपये से ज्यादा तनख्वाह मिलती है। कहा कि आए दिन इनमें घटनाएं घटती रहती हैं, ये आत्महत्याएं करते रहते हैं और इनके घर में बहुत परेशानी है। यह एक लाख 85 हजार लोग हैं। सांसद ने सरकार से मांग कि शिक्षामित्रों की तनख्वाह बढ़ाई जाए और दूसरे शिक्षकों के बराबर की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें