फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
बिजनौर में तेज धूप और गर्मी में जाती युवतियां। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। बढ़ते तापमान से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। गर्मी बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है। जिले में रोजाना तापमान बढ़ रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घरों से बाहर निकलते ही लोगों को गर्म हवा के थपेड़े लग रहे हैं।
विज्ञापन

जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे ही गर्मी अपना असर दिखा रही है। बृहस्पतिवार की शाम को ठंडी-ठंडी हवा के झोंके चल रहे थे। साथ ही आसमान में बादल छाए हुए थे। जिसे देख लग रहा था, मानों बारिश होने वाली हो। लेकिन शुक्रवार सुबह से ही लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। पूरे दिन तेज धूप की वजह से लोग परेशान रहे। लोग मुंह ढककर घरों से बाहर निकल रहे हैं। क्योंकि गर्म हवा चेहरे को लाल कर रही है। जिले में अधिकतम तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अगर मौसम नहीं बदला तो आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें