फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में चली आंधी से तापमान में हुई गिरावट

Wed, 19 Apr 2023 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आंधी चलने से कई घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन





- 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले में बुधवार सुबह से ही आंधी चलने सेे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वहीं राहगीरों को काफी परेशानी हुई। धूलभरी आंधी चलने से कई घंटे बिजली भी बाधित रही। सुबह और शाम के समय आसमान में बादल छाए रहे। वहीं आम की फसल को भारी नुकसान हुआ।



बिजनौर में बुधवार को सुबह चार बजे से आंधी चलनी शुरू हो गई थी। आंधी चलने से एक तरफ जहां मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। वहीं दूसरी और काफी नुकसान भी हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आंधी चलने से बुधवार को अधिकतम तामपान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी चलने से बिजली के तार आपस में टकरा गए, जिससे बिजली कई घंटे बाधित रही। साथ ही आम फसल को भी काफी नुकसान हुआ। आंधी में आम टूटकर नीचे गिर गए। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि अभी तापमान बढ़ने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें