फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर-घर जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करेगी टीम

Tue, 02 Dec 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सर्दी में छोटे बच्चों को निमोनिया होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए सांस अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 26 फरवरी तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान में घर-घर जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करेगी।
विज्ञापन

अभियान की थीम ‘निमोनिया नहीं तो बचपन सही’ है। चिकित्सकों के साथ ही आशा व अन्य कार्यकत्रियां छोटे बच्चों की स्क्रीनिंग करेंगी। निमोनिया के लक्षण होने पर बच्चे को रेफर किया जाएगा। सीएमओ डाॅ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत गांव-गांव में चिन्हित घरों में जाने वाली आशा बच्चों की स्क्रीनिंग करने के बाद विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगी। निमोनिया के लक्षण होने पर बच्चे को संबंधित पीएचसी, सेंटर पर रेफर किया जाएगा।
डीसीपीएम पूनम रानी ने बताया कि पात्र बच्चों को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पीसीवी की तीन खुराक दी जाएंगी। इसके अलावा छह सप्ताह और 14 सप्ताह में दो प्राथमिक खुराक और नौ महीने में एक बूस्टर खुराक दी जाएगी। मलिन बस्ती में जाकर भी निमोनिया के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें