फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पल्स पोलिया प्रतिरक्षण दिवस

विज्ञापन
नजीबाबाद में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते डॉ. सुशील। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
63 हजार बच्चों को दवा पिलाने का है लक्ष्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। राष्ट्रीय पोलियो प्रतिरक्षण दिवस पर पांच वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। करीब 63 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
एमजीएम इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग के नगर प्रभारी डॉ. सुशील कुमार, प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू शर्मा और आशा मुमताज ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान की शुरुआत की। ग्रामीण क्षेत्र प्रभारी डॉ. संदीप कुमार के नेतृत्व में आईओ कुमार कुंज के निर्देशन में 160 बूथों पर 0 से पांच वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दी गई। स्वास्थ्य विभाग का नगर क्षेत्र में 20,548 और ग्रामीण क्षेत्र में 42,700 बच्चों को दो बूंद जिंदगी देने का लक्ष्य है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया पहले दिन बूथ पर पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के साथ घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दी जाएगी। इसके बाद प्रतिरक्षण अभियान की बी टीम अभियान से छूटे नौनिहालों को ड्रॉप्स पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें