प्रतिभाशाली युवकों को किया सम्मानित
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय सुदर्शन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रतिभाशाली नवयुवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक विनीत कौशल एवं राजकुमार ने नवयुवकों का मार्गदर्शन किया व उन्हें समाज एवं राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीएमओ बीएस रावत ने की। कार्यक्रम में त्रिशला सिंह को भारत में आईईएस परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने, ललित को पीसीएस सबओर्डिनेट परीक्षा उत्तीर्ण करने व मानवी शर्मा व कार्तिकेय शर्मा को आईआईटी में अपना स्थान सुनिश्चित करने, अन्नपूर्णा रावत, अनिरुद्ध कुमार सिंह, प्रियांशी गोयल, मुकुल कुमार, अभिनव कुमार, परितोष सिंह, आयुष शर्मा, लक्षिता सिंह, अर्ची अग्रवाल, संकेत कुमार आदि को एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख दुष्यंत, सह संपर्क प्रमुख डॉ. विदित, विद्यार्थी विभाग की ओर से युवराज व अभिषेक आदि मौजूद रहे।