फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा से जगाया देशभक्ति का जज्बा

विज्ञापन
चांदपुर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा से जगाया देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन

चांदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। चौधरी चरण सिंह चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने कहा कि घर पर तिरंगा लहराकर लोग देश के गौरव को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा चौधरी चरण सिंह चौक से शुरू होकर आंबेडकर चौक, फव्वारा चौक, नेहरू मूर्ति, ढाली बाजार, शंकर मूर्ति, बाजार बजरिया, सातों इमली होते हुए गांव स्याऊ में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में हरिओम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, बिजनौर विधायक के पति मौसम चौधरी, विधायक अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र सिंह, अरविंद्र कुमार पप्पू चेयरमैन, विकास गुप्ता रॉकी, डॉ. भूपेंद्र सिंह तोमर, रोबिन चौधरी, अनूप वाल्मीकि, पुखराज सैनी, कमल कश्यप, सुमन त्यागी, कपिल चौधरी, अजय कौशिक, अवनीश त्यागी, पुष्कर सिंह, स्वाति चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें