फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पत्नी को मारने का प्रयास करने वाले सिपाही को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पत्नी को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बिजनौर शहर कोतवाली में बुलंदशहर के गांव दरावर निवासी कन्हैयालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी साल 2014 में प्रदीप पुत्र भीमसेन निवासी गांव खनपुरा बुलंदशहर के संग की थी। प्रदीप यूपी पुलिस में नौकरी करता है जोकि फिलहाल बिजनौर में यातायात पुलिस में तैनात है। आरोप था कि पिछले शनिवार को प्रदीप ने अपनी पत्नी पिंकी का जान से मारने की नियत से गला दबा दिया था। जिसे उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया था। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें