चांदपुर (बिजनौर)। गांव स्याऊ-छाछरी रोड पर गांव गदनपुरा से चांदपुर आ रहे बाइक सवार की जंगली जानवर से टकराकर मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
थाना हीमपुर दीपा के गांव गदनपुरा निवासी अरविंद्र कुमार पुत्र कर्मवीर सिंह अपने रिश्तेदार थाना हरिद्वार के गांव अलावलपुर निवासी प्रांजल के साथ बाइक से चांदपुर आ रहा था। गांव स्याऊ छाछरी रोड पर भट्ठे के पास बाइक जंगली जानवर से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अरविंद्र को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया तथा घायल प्रांजल को इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया है। अरविंद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। संवाद