फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निमंत्रण दे रही तुमको, तुम्हारे गांव की माटी...

विज्ञापन
बिजनौर में आयोजित महिला काव्य गोष्ठी में उप​स्थित कवित्री। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
-महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ऊर्जा के तत्वावधान में एक वासंती शाम को संस्था अध्यक्ष सुमन चौधरी के आवास पर महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूनम चौहान एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सारंगा देश असीम ने किया।
कवियत्री राशि अग्रवाल ने सरस्वती वंदना से मां का गुणगान किया। अंजलि गोयल ने कहा निमंत्रण दे रही तुमको तुम्हारे गांव की माटी, कवियत्री डॉ. अंशु सिंह ने तुम जल बनो, प्रबल बनो व्यक्तित्व से दर्पण बनो, डॉ. सारंगा देश असीम ने तुम आते हो तो आओ बसंत..मधुर गीत की प्रस्तुति दी। डॉ पूनम चौहान ने कहा स्वागत है ऋतुराज तुम्हारा स्वागत है ऋतुराज बसंत,.. रंजना हरित की काव्यात्मक पंक्तियों देहरी छूटी जाए री अम्मा... ने सबको भावुक कर दिया। श्
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन चौधरी सुमन ने कहा पतझड़ की बातें कब तक करें आओ! थोड़ा सा बसंत हो जाएं, आज की नारी सब पर भारी, राशि अग्रवाल की रचना एवं कविता नामदेव की..औरत की जिंदगी आसान कहां होती है भी बहुत पसंद की गई। दीप अनम ने सुंदर होली गीत की प्रस्तुति दी, अर्चना चौहान ने कहा संभाल चीर द्रोपदी कृष्णा ना आएंगे। इस अवसर पर रूपाली अग्रवाल, डॉक्टर मधु अग्रवाल, डॉक्टर मीना बख्शी, सुनीता सिंह, नीता अग्रवाल, प्रतिमा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमन चौधरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें