नहटौर की पीएचसी कालोनी स्थित आवास में रखी वॉशिग मशीन में घुसा सांप। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
नहटौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवासीय काॅलोनी में शनिवार शाम एंबुलेंस चालक मधुसूदन वर्मा के आवास में कॉमन करैत प्रजाति का जहरीला सांप आ घुसा। भगाने के प्रयास में सांप वॉशिंग मशीन ने घुस गया। मधुसूदन ने खुद सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। बताया गया कि मधुसूदन पहले भी कई सांपों का रेस्क्यू कर चुका है। धामपुर के गांव जैतरा की नई बस्ती में रविवार को महावीर और नरेश के घरों में सांप दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने किसी तरह सांपों को घरों से निकालकर जंगल की ओर भगाया। लोगों का कहना है कि बरसात खत्म हो जाने के बाद जंगलों से सांप आबादी क्षेत्र में आ रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत है।