बिजनौर। किसान इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर मंडावली में आयोजित कार्यक्रम में नेशनल शूटर उमंग तातरान और अन्य शूटरों को सम्मानित किया गया।
शनिवार की देर शाम एकलव्य शूंटिंग रेंज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि रालोद की छात्र विंग के जिला अध्यक्ष परितोष चंदेल रहे। शूटिंग रेंज के कोच शमीम अहमद ने बताया कि उमंग तातरान हल्दौर स्थित जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी से इंटर की पढ़ाई कर रहा है। दिल्ली स्थित डाॅक्टर करणी शूटिंग रेंज पर चार जनवरी 2026 को आयोजित 66वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल यूथ प्रतियोगिता में उमंग तातरान 533 का स्कोर पार कर नेशनल टीम में शामिल हो गया। मुख्य अतिथि ने उमंग तातरान, राइफल शूटर कुशाग्र कुमार, हितेंद्र सिंह मोगा, अनिरुद्ध सिंह, रक्षित चौधरी, अक्षज निरवाल, अथर्व शेरावत, कार्तिक सैनी, कार्तिक जायसवाल, हर्ष सैनी, यशु जयसवाल, नक्श मलिक को सम्मानित किया। इस दौरान उदित कुमार, अमन सिंह, शमीम अहमद, मुकनचंद, जमील प्रधान, अकरम प्रधान, अफसर अहमद प्रधान, जमीर प्रधान आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।