फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमानगढ़ की सीमा तक ही रहेगा सेंसेटिव जोन, बाहर खुलेंगे विकास के रास्ते

विज्ञापन
अमानगढ़ का प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के आसपास सेंसेटिव जोन (संवेदनशील क्षेत्र) की सीमा को लेकर चल रही कवायद में अहम बदलाव हुआ है। अब सेंसेटिव जोन अमानगढ़ की अपनी सीमा तक ही सीमित रहेगा। इसकी दूरी कार्बेट पार्क की सीमा को आधार मानकर तय की गई है। इस संबंध में तैयार प्रस्ताव भारत सरकार के पास लंबित है। वन विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। ऐसा होने पर अमानगढ़ की सीमा से बाहर विकास के नए रास्ते खुल सकेंगे।
दरअसल, अभी तक अमानगढ़ की सीमा के बाहर एक किलोमीटर तक के क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण पर रोक लगी हुई है। इसके चलते इस क्षेत्र में होटल, रिजॉर्ट, कैफेटेरिया और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। सेंसेटिव जोन की सीमा अमानगढ़ के भीतर तक सीमित होने के बाद बाहर के क्षेत्र में इस तरह के निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीएफओ जय सिंह कुशवाह ने बताया कि सेंसेटिव जोन की सीमा अमानगढ़ की सीमा तक ही रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी दूरी कार्बेट पार्क की सीमा से नापी गई है। प्रस्ताव भारत सरकार के पास लंबित है और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अमानगढ़ के बाहर भी एक किलोमीटर तक कॉमर्शियल निर्माण पर रोक है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस क्षेत्र में विकास कार्य हो सकेंगे।


वन्य जीवों के लिहाज से खास है अमानगढ़
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। सेंसेटिव जोन का उद्देश्य संरक्षित वन क्षेत्र के आसपास पर्यावरण और वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करना है। ऐसे में प्रस्तावित सीमा को मंजूरी मिलने के बाद एक ओर अमानगढ़ के संरक्षण का दायरा निर्धारित होगा, वहीं दूसरी ओर बाहरी क्षेत्र में पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। स्थानीय स्तर पर इससे निवेश और रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।
-
100 से ज्यादा उद्यमियों ने निवेश को किया था एमओयू
जिले में विकास के लिए तीन साल पहले सौ से ज्यादा उद्यमियों ने अमानगढ़ के पास पर्यटन गतिविधियों, रिसॉर्ट, होमस्टे बनाने के लिए एमओयू साइन किए थे। बाद में जब पता चला कि सेंसेटिव जोन अभी घोषित नहीं है और कोई निर्माण अमानगढ़ के नजदीक नहीं हो सकता तो ज्यादातर ने अपने हाथ खींच लिए। ऐसे में अब सेंसेटिव जोन की बाउंड्री निर्धारित होने पर फिर से निवेश इस क्षेत्र में बढ़ेगा।
विज्ञापन


32 से ज्यादा बाघ और सौ से ज्यादा हाथी
अमानगढ़ में वन विभाग की गणना के अनुसार 32 से ज्यादा बाघ है। वहीं सौ से ज्यादा हाथी भी हैं। इसके अलावा भालू, गुलदार, चीतल, प्रवासी पक्षी भी मौजूद हैं। इन्हें देखने के लिए करीब साढ़े तीन हजार पर्यटक हर साल जंगल सफारी करने यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें