फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पोस्टमार्टम में नहीं खुला दरोगा की पत्नी की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में तैनात दरोगा की पत्नी चांद परवीन शनिवार को घर में मृत पड़ी मिली थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद(बिजनौर)। अलीगढ़ में तैनात दरोगा आसिफ की पत्नी चंद परवीन की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित किया गया है। उधर, रविवार को परिजनों ने नम आंखों से उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।

मोहल्ला गडरियान निवासी महबूब की पुत्री चांद परवीन का पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिवार में कोहराम मच गया। चांद के पति अलीगढ़ के खैर थाने में तैनात दरोगा आसिफ और परिजनों ने मोटाआम स्थित कब्रिस्तान में नम आंखों से चांद परवीन को सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन


चांद परवीन का विवाह करीब चार माह पूर्व हुआ था। वह हर्सवाड़ा क्षेत्र के सहलनगर आशियाना महल में किराए पर अकेली रह रही थी। शनिवार को सवेरे वह बाथरूम क्षेत्र में मृत मिली थी। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है।







सिपाही आरिफ को तलाश रही पुलिस

महिला चांद परवीन के परिचित सिपाही आरिफ को पुलिस तलाश रही है। आरिफ ने ही चांद परवीन के बेहोश होने की जानकारी मुंह बोली बहन गडरियान निवासी शहनाज को दी थी। शहनाज ने चांद की बहनों को उसके बेहोश होने की सूचना पहुंचाई थी।
विज्ञापन




आरिफ का शहनाज से कई बार हुआ फोन पर संपर्क

शहनाज ने चांद परवीन का दरोगा आसिफ से विवाह कराया था। वह आरिफ की मुंह बोली बहन है। घटना से एक दिन पूर्व और घटना के दिन सिपाही आरिफ से कई बार शहनाज की बातचीत हुई। पुलिस उससे भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें