फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन ही खुल गया नामांकन का खाता

Sat, 21 Jan 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करतीं सपा प्रत्याशी रुचिवीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन बिजनौर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 35 प्रत्याशियों के लिए पर्चे खरीदे गए। दूसरे दिन कलक्ट्रेट में नेताओं का आना जाना लगा रहा। कलक्ट्रेट परिसर में अंदर जाने के लिए प्रत्याशी समर्थकों से पुलिस की तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन

शनिवार को बिजनौर विधानसभा से सपा प्रत्याशी अपने कैंप कार्यालय से जुलूस की शक्ल में पर्चा भरने के लिए निकलीं।  सपा प्रत्याशी रुचि वीरा खुली जीप में सवार थीं। जुलूस शास्त्री चौक, सिविल लाइन होता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा। विकास भवन के पास लगे बैरियर पर रुचि वीरा के पति जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा व समर्थकों के साथ पुलिस की खूब नोकझोंक हुई। विधायक के पति व समर्थक कलक्ट्रेट में जाना चाहते थे। पुलिस ने चुनाव आयोग के आदेशों का हवाला देकर उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बाद में विधायक रुचि वीरा अपने पांच प्रस्तावकों के साथ पर्चा भरने के लिए कलक्ट्रेट के अंदर चली गईं। केवल सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने ही पर्चा दाखिल किया। किसी और प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। 
उधर, शनिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों से मिलाकर 35 पर्चे खरीदे गए। बिजनौर से चार, चांदपुर से चार, धामपुर से दो, नगीना से पांच, नजीबाबाद से छह, बढ़ापुर से आठ, नहटौर से दो व नूरपुर से चार पर्चे खरीदे गए। शनिवार को पर्चे खरीदने के लिए प्रत्याशी कम व उनके समर्थक ज्यादा आए। नामांकन के साथ ही अब जिले में सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन


बिजनौर में सपा विधायक रुचि वीरा के नाम करोड़ों की संपत्ति है। उनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है। उनके पति पर 70 लाख का कर्ज है। ढाई करोड़ की चल अचल संपत्ति है। 12 लाख की स्वयं की खरीदी गई संपत्ति है। चल संपत्ति 64,64, 234 की है। पति पर 30, 87, 962 की है। विरासत की 80 लाख की संपत्ति है। रुचि वीरा पर 55 हजार रुपये नगद व पति पर एक लाख रुपये नगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें