फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फरवरी तक आवास विकास कॉलोनी की सड़कें और पार्क होंगे विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। आवास एवं विकास परिषद की कई वर्षों से बदहाल काॅलोनी के विकास के प्रति विभाग जागा है। कॉलोनी के संपर्क मार्ग और पार्क निर्माण कार्य में तेजी आई है। विभागीय अधिकारियों ने मार्च से पूर्व कॉलोनी का संपूर्ण विकास पूरा हो जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

कोटद्वार मार्ग पर आवास एवं विकास परिषद की ओर से करीब छह वर्ष पूर्व कॉलोनी विकास कार्य शुरू हुआ था। कई वर्षों से एक कमरे और दो कमरे के आवास निर्माण कार्य अधूरा होने के साथ कॉलोनी विकास ठप पड़ा था। कॉलोनी की बदहाल स्थिति की शासन तक मीडिया और आवास आवंटियों की आवाज उठने के बाद करीब एक साल से कॉलोनी के विकास ने तेजी पकड़ी। आवास विकास कॉलोनी में मुख्य द्वार से 18 मीटर चौड़े संपर्क मार्ग सहित 12 मीटर, नौ मीटर के संपर्क मार्गाें निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
शनिवार को आवास विकास निर्माण इकाई के अधिशासी अभियंता कमल सिंह, एई ज्ञान प्रकाश, जेई आशीष शर्मा ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को तत्काल गुणवत्ता के साथ शेष निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता कमल सिंह का कहना है कि कॉलोनी के संपर्क मार्गाें पर पत्थर आदि बिछाने का कार्य अंतिम चरण में हैं। मौसम में सुधार आते ही फरवरी के अंत तक सभी संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। निर्माण इकाई द्वारा कॉलोनी परिसर में स्थित पांच पार्क विकसित करने का भी कार्य पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें