नजीबाबाद के साहनपुर में राशन डीलरों को दिशा निर्देश देतीं एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
सही तरीके राशन वितरित करें डीलर: एसडीएम
नजीबाबाद। एसडीएम संगीता ने नगर पंचायत साहनपुर और क्षेत्र का भ्रमण कर राशन डीलरों को तत्काल पूरी मात्र में राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम संगीता ने थाना प्रभारी संजय शर्मा के साथ नगर पंचायत साहनपुर और नगर क्षेत्र की राशन की दुकानों पर राशन लेने आए कार्ड धारकों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राशन लेने की सलाह दी। एसडीएम ने राशन डीलरों को निर्देश दिए कि यदि शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से किसी भी कार्ड धारक कों कम राशन दिया जाता है तो राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने साहनपुर में राशन कार्ड धारकों को स्पष्ट किया की शासन द्वारा वर्तमान में सभी तरह के कार्ड धारकों को पांच किलो प्रति यूनिट की दर से मुफ्त चावल का वितरण कराया जा रहा है। उधर पूर्ति अधिकारी योगेश कुमार और आदित्य त्यागी ने समस्त राशन डीलरों से कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में चावल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।